
झाबुआ(दशरथ सिंह कटठा)।सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व होता हैं। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि इस मास में शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है। तो वही झाबुआ जिलों में सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में भक्तोें की भीड़ उमड़ रही है। ओर ॐ नम: शिवाय गूंज रहा है। झाबुआ राणापुर,पेटलावद,थांदला, मेघनगर,रामा ब्लाकों शहीत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बने शिवालयों में श्रद्धालु सुबह से जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में मगन होकर शिवमय हो रहे हैं। बताया जाता हैं कि पवित्र सावन महीने में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक, जलाभिषेक कर अपने परिवार के लिए सुखसमृद्धि की कामना कर रहे हैं। सावन महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार पर किए गए व्रत और पूजन से भक्त अपनी हर मनोकामनाओं को पूर्ण होती है।
सावन का ये चौथा सोमवार है सबसे खास
इस बार सावन में 19 साल विशेष योग बनने रहा है। इस कारण सावन माह 59 दिनों का है। और इस बार 8 सोमवार हैं। अब तक सावन के महीने के तीन सोमवार बीत चुके हैं और चौथा सोमवार 31 जुलाई को हैं। सावन के चौथे सोमवार के दिन शिव वास नंदी पर है।