एसएसपी ने बैठक कर दिये निर्देश
नैनीताल: क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर के मौके पर नैनीताल व आसपास के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटको की काफी आमद को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ: मंजूनाथ टीसी ने सभी पर्यटकों की सुविधा के लिए व यात्रा को सुगम बनाएं रखने लिए यातायात प्लान बनाया गया। जिसके लिए आज एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए.
प्रमुख निर्णय एवं निर्देश-
जनपद के बॉर्डर पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग–अलग रंग के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे।
22 दिसम्बर 2025 की रात्रि से ही यातायात पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली एवं रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।
हर मुख्य प्वाइंट व बैरियर पर उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी।
यातायात को दुरुस्त रखने हेतु दो पालियों में ड्यूटी व्यवस्था, साथ ही चैलेंजिंग प्वाइंट्स पर थाना/चौकी प्रभारी स्वयं ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
नैनीताल में पार्किंग फुल होने से ही पहले शटल सेवा तत्काल प्रारंभ की जाएगी, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।
कैंची धाम क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने हेतु भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।
गडप्पू बैरियर सहित अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
चयनित बैरियरों पर डेस्टिनेशन आधारित रूट स्टीकर लगाए जाएंगे जिससे पर्यटकों सरलता से अपने गंतव्य तक पहुँच सके।
मोबाइल पार्टियों की तैनाती कर लगातार रूट पेट्रोलिंग एवं रूट क्लीयर कराया जाय।
नैनीताल तिराहा नया गांव, लालकुआं, सुभाषनगर बैरियर, तीनपानी, कुवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा, रूसी सहित अन्य महत्वपूर्ण बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
जनपद के बॉर्डर एवं प्रमुख बैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे।
डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा एवं बैरियर सूची समय से तैयार कर व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाएगा।
गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, सीपीयू प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी, काठगोदाम सहित थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
