भीमताल: भीमताल काफी लंबे समय से नगर की आम जनता स्वास्थ्य एवं परिवहन संबंधित समस्याओं को लेकर काफी परेशान एवं चिंतित थी, जिस पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने इन दोनों माँग पर अभी हाल में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन दिया था और रोडवेज परिवहन एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग रखी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देश पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं नगर के गणमान्य लोगों के साथ विकास भवन भीमताल सभागार में आज समीक्षा बैठक हुई|
बैठक दौरान नगर की दो दशक पुरानी मांग रोडवेज बस अड्डा निर्माण कराने पर अब तक की परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग की कागजी कार्यवाही की जानकारी, जमीन चयन आदि का सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा पूर्ण जानकारी मांगी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा कोई कागजी साक्ष्य नहीं दिया गया, जिस पर जिला विकास अधिकारी गोस्वामी द्वारा परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग को मांग पर संयुक्त धरातल पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए|
हल्द्वानी से भीमताल की सवारियों को बैठाने हेतु परिवहन विभाग की गाड़ियां लगाने की मांग राज्य आंदोलनकारी बी.डी.पलड़िया द्वारा रखी गई, जिस पर 2 बस बढ़ाने की बात परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कही, साथ ही नई बसे आने पर नौकुचियाताल, भीमताल, नैनीताल रूट पर बसे बढ़ाई जाएगी, बैठक दौरान स्थानीय निवासी रमेश पलड़िया द्वारा बताया गया बोहराकुन समीप पिछले साल रोडवेज बस गिर जाने से गांव का रास्ता टूट गया जिस पर अभी तक निर्माण न हो सका, डीडीओ द्वारा आपदा मद को रास्ता निर्माण कराने के लिए पत्र जारी किया गया, साथ ही रोडवेज बस अड्डे निर्माण एवं नगर की यातायात सुदढ़ हेतु विभागीय अधिकारियों से धरातल पर तेजी लाने को कहाँ, इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर डॉ, नर्सें, स्टाफ तैनाती होना हॉस्पिटल में मानकों के अधीन आवश्यक है, अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, पुराने जीर्ण भवन का निर्माण, डायलिसिस रोगियों के उपचार, एम्बुलेंस संपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई
जिस पर डीडीओ द्वारा हॉस्पिटल में उचित व्यवस्था बनाने एवं अधिकारियों से रिपोर्ट पेश करने को कहां, साथ ही राजस्व विभाग से उप जिला अस्पताल हेतु जमीन चयन करने को कहाँ गया, नगर पालिका अधिकारी को शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, आवारा कुत्तों की रोकथाम करने के लिए कहाँ गया l जिला विकास अधिकारी ने शीघ्र सभी विभागीय अधिकारियों से मांगों पर कागजी कार्यवाही के साथ रिपोर्ट पेश करने के लिए कहाँ, नेस्ट डेट समय मिलते फिर दी जाएगी, आज मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, राज्य आंदोलनकारी बी.डी.पलड़िया, मधु सुधन मिश्रा, गणेश पंत, रमेश पलड़िया, नरेश वर्मा, शुभम कुमार, डॉ हेमंत महतोलिया, राहुल कुमार, महेंद्र धौनी आदि मौजूद थे l
