हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब लापता हुई 19 साल की युवती ने पुलिस चौकी में अपने की परिजनों के साथ तीखी बहस हो गयी और युवती ने आवेश में आकर अपनी माँ को थप्पड़ मार दिया व पिता के साथ भी पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती उस युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिस पर उसका अपहरण का आरोप लगा था।
जानकारी अनुसार, अमरावती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी 26 फरवरी को अचानक लापता हो गयी थी। परिजनों ने शिकायत पर पड़ोस के दर्जी की दुकान चलाने वाले रहमत नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा की युवती अक्सर ही उसके वहां सिलाई सिखने जाती थी और दोनो हीं एक हीं दिन लापता हो गये थे।।
करीब एक महीने बाद पुलिस को युवती के हल्द्वानी में होने के संकेत मिले। युवती ने एक बैंक से पैसे निकाले थे। जिसके बाद cctv व अन्य तकनिकी सबूतों के आधार पर दोनो को बरामद कर लिया गया व आर टी ओ पुलिस उन्हे थाने ले आयी।
गुरुवार शाम चौकी में परिजनों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोग और संगठन भी पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। इसी दौरान जब परिजनों ने युवती को घर चलने के लिए कहा, तो वह नाराज हो गई और उसने अपनी मां को थप्पड़ मार दिया। पिता के समझाने पर भी उसने उनकी बात नहीं मानी और युवक के साथ रहने की बात दोहराती रही।
पुलिस ने युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
वहीं, युवती के पिता ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक पहले से शादीशुदा है और उसने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके विचार प्रभावित कर दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी अब उनके साथ नहीं जाना चाहती और वे उसे वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चौकी पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कुछ लोगों ने आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग भी की, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे चौकी के भीतर ही सुरक्षित रखा। बाद में उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
