11 साल के बच्चे की 8 फ़ीट पिट में डूबने से मौत
हल्द्वानी: कटघरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चीनगर में खेत में गेहू कटाई के दौरान यह घटना सामने आयी जिस से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बदायू के रहने वाले चद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कटघरिया में किराये के मकान में रहते है। और परिवार का भरन पोषण के लिए मजदूरी किया करते है। जबकी परिवार के अन्य सदस्यो ने गेहूं कटाई का ठेका लिया है।
गुरूवार की शाम परिवार के साथ गेहूं काटाई करने चंद्रभान का बेटा सौरभ (11) कश्यप भी गया हुआ था और वह गेहूं की बंडल को पानी में भीगाने के लिए निर्माणाधीन दुकानों के पिट के पास जा पहुचा, और जैसे ही बंडल को पानी में डाल रहा था तब वह अचानक खुद भी उसमे जा गिरा।
काफी देर तक जब सौरभ नहीं दिखा तो परिजनो ने उसे ढूंढना शुरु किया काफी देर तलाशने के बाद भी वह नहीं दिखा। जब पिट पर उसका चप्पल तैरता हुआ दिखा तो तब सौरभ का पित में गिरने का पता चला।।
सौरभ अपने पांच भाई बहनो में सबसे छोटा था और वह अभी अभी 6वी में गया था। सौरभ की मौत से परिजनों का रो रोकर दिल फटा जा रहा है।
