नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने आई भवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी को लगातार पेट दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची।
चिकित्सकों ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रिपोर्ट आने पर पता चला कि किशोरी लगभग एक माह की गर्भवती है।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल चिकित्सक किशोरी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
