प्रतीकात्मक तस्वीर.
हल्द्वानी: हल्द्वानी मुखनी थाना क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आयी है, यहाँ पर एक 22 साल की युवती ने खुदखुशी कर ली बताया जा रहा की युवती एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर थी।
मिली जानकारी के अनुसार उधामसिंहनगर के खटीमा निवासी इशिका नयाबाद में अपने नाना नानी के घर में रहती थी और एक निजी स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्य करते हुए बी बी ए की पढ़ाई भी करती थी।
मंगलवार की शाम जब उसके नाना नानी घर वापस आये तो उन्होंने देखा कि इशिका ने फ़ासी लगा कर आत्महत्या कर दी, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
