केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेगुलर छात्रों को अपने स्कूल से और प्राइवेट छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं
CBSE बोर्ड ने इस साल भी पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया है।
- 10वीं कक्षा: हर विषय में न्यूनतम 35% अंक जरूरी होंगे।
- 12वीं कक्षा: हर विषय में और ओवरऑल 33% अंक लाने होंगे।
टॉपर्स की घोषणा नहीं होगी
CBSE बोर्ड इस साल भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं करेगा। साथ ही, छात्रों के डिविजन (Division), पर्सेंटेज (Percentage) और एग्रीगेट मार्क्स (Aggregate Marks) का खुलासा नहीं किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से CBSE सिर्फ ग्रेडिंग सिस्टम के जरिए ही रिजल्ट जारी कर रहा है।
CBSE ग्रेडिंग सिस्टम
CBSE बोर्ड परीक्षा में छात्रों को अंकों की जगह ग्रेड दिए जाते हैं। ग्रेड के आधार पर अनुमानित अंक इस प्रकार हैं:
ग्रेड | अंकों का प्रतिशत | ग्रेड पॉइंट |
---|---|---|
A1 | 91% – 100% | 10.0 |
A2 | 81% – 90% | 9.0 |
B1 | 71% – 80% | 8.0 |
B2 | 61% – 70% | 7.0 |
C1 | 51% – 60% | 6.0 |
C2 | 41% – 50% | 5.0 |
D | 33% – 40% | 4.0 |
E1 | 21% – 32% (फेल) | – |
E2 | 0% – 20% (फेल) | – |
छात्र अपनी ग्रेड के आधार पर अपने प्राप्तांक का अंदाजा लगा सकते हैं।