मेष
आज का दिन आपको आध्यात्मिक अनुभव कराने वाला रहेगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक स्थल जाने का अवसर मिल सकता है। नए कार्य शुरू करने से बचें, यात्रा भी टालें। गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर छिपे शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ
आज आप सामाजिक कार्यों और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि संभव है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग समय पर कार्य पूर्ण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन
आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे और यश मिलेगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। आर्थिक लाभ संभव है, पर खर्च भी अधिक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और केवल अपने काम पर ध्यान दें। गुस्से से बचें।
कर्क
आज मन चिंता और तनाव से घिरा रह सकता है। शारीरिक-मानसिक थकान संभव है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम मिलेगा। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकता है। प्रियजनों से मतभेद की आशंका है। यात्रा में कठिनाई हो सकती है।
सिंह
आज नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। घर में विवाद की संभावना है। माता-पिता से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में सतर्क रहें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम जीवन में जल्दबाजी न करें।
कन्या
आज भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला
मानसिक तनाव के कारण किसी बड़े निर्णय से बचें। परिवार में वाणी पर संयम रखें। जिद छोड़ने से स्थिति सुधरेगी। वित्तीय लाभ संभव है। दोपहर बाद स्थितियों में सुधार होगा। घर में आदर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएँगे।
वृश्चिक
आज का दिन हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। प्रियजनों के साथ आनंदित समय बिताएँगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उपहार मिलने की संभावना है। यात्रा शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
धनु
आज जल्दबाजी से बचें। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है और दवाइयों पर खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य अधूरा रह सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। विशेषज्ञों की सलाह लाभदायक होगी।
मकर
आज का दिन लाभदायक है। घर में शुभ आयोजन संभव है। निवेश से धनलाभ होगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात आनंद देगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थी लाभ पाएंगे।
कुंभ
आज वरिष्ठ अधिकारियों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। नई व्यापारिक योजनाएँ लाभ देंगी। प्रेम जीवन शुभ रहेगा।
मीन
आज थकान और बेचैनी महसूस होगी। संतान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सरकार से कोई समस्या हो सकती है। पुत्र से मतभेद हो सकता है। आज मौन रहना और घर पर आराम करना बेहतर है।
