गरमपानी: एस.एम. सहगल फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत मझेड़ा गाँव में फार्मर्स फील्ड स्कूल (FFS) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में घुना, पांगकटारा, सिल्टोना एवं गरजोली गाँवों से आए कुल 50 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को ड्रिप इरिगेशन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव हो सके। साथ ही फार्मर्स फील्ड स्कूल की गतिविधियों के माध्यम से किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में नर्सरी प्रबंधन, मिट्टी की सेहत (सोइल हेल्थ), पोषक तत्व प्रबंधन (न्यूट्रिशन मैनेजमेंट) तथा फसल उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक विधियों के विषय में जानकारी दी गईं।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, कृषि लागत में कमी लाना तथा किसानों को नई एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना रहा। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी
