रोते बिलखते गए मयंक के परिजन
हल्द्वानी: सोमवार सड़क हादसों से दहला शहर । नैनीताल रोड से लेकर बेरीपड़ाव और ऊंचापुल तक तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा: 10वीं के छात्र की मौत
रात करीब 9:45 बजे एमबीपीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार KTM बाइक पहले आगे चल रही स्कूटी से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ठेले में जा घुसी, बाइक सवार 10वीं कक्षा का छात्र मयंक बिष्ट (फूलचौड़) गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे एसटीएच लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
साथ में मौजूद उसका दोस्त गौरव घायल है और उसे नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मयंक के सिर और सीने में घातक चोटें आईं।
भोटियापड़ाव पुलिस मामले की CCTV फुटेज खंगाल रही है।
दूसरा हादसा:
हल्दूचौड़ के सुनील कुमार पांडा (25) घर से मामूली काम—सब्जी लेने—निकले थे, लेकिन हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव के पास उनकी बाइक फिसल गई, बाइक सड़क पर मिली और सुनील पास की नहर में गंभीर हालत में पड़े थे।
उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस के अनुसार सड़क पर फिसलन हादसे की वजह हो सकती है।
तीसरा हादसा : युवक की जान गई
द्वाराहाट निवासी चंद्रभानु त्रिपाठी (35) अपने दोस्तों के साथ सुबह 4 बजे बुलेट से रोडवेज स्टेशन जा रहे थे. ऊंचापुल के पास उनकी बाइक सामने चलते ई-रिक्शा से टकरा गई।
हादसे में चंद्रभानु सहित उसके दोनों साथी कैलाश पांडे और भुवन पांडे घायल हो गए, इन्हें एंबुलेंस से एसटीएच पहुँचाया गया, जहां उपचार के दौरान चंद्रभानु ने दम तोड़ दिया।
, ई-रिक्शा चालक भी घायल बताया जा रहा हैमुखानी थाने की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
