भयानक हादसा
उत्तराखंड/ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में कल रात एक बहुत भीषण सडक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गयीं। आस पास के लोगों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि सड़क में मांस के लीथड़े बिखरे पड़े थे, वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका था, जिसने भी इस हादसे को देखा उसकी रूह काँप उठी।
ऋषिकेश के क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के निकट देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। बेहिसाब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पर खड़े एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे फंस गई। इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना खतरनाक था कि पूरी गाडी के प्रकच्चे उड़ गये, पुलिस को वाहन में फसे शवो को निकलने के लिए वाहन काटना पड़ा। जिसके बाद भी काफी मुश्किल से बाहर निकला गया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी।
कार हद से ज्यादा राफ्तार में थी और एक के बाद एक उसने कई सारी कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद अचानक एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर या अन्य चीज को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को बाईं तरफ मोड़ दिया जिस से गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी के नंबर को तलाशते हुए कार मालिक की जानकारी निकली।
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी सोनू कुमार नामक व्यक्ति हैं जो की निवासी चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश का है । कार स्वामी को फोन करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और जांच की। वाहन को क्रेन से काटकर ट्रक से अलग किया गया। अभीतक दो मृतकों की पहचान हुई है।
इनमें से एक धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश और दूसरा हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश। और बकीयों की पहचान करना बाकी है जिस पर जांच चल रही हैं।
