हल्द्वानी: मुखनी क्षेत्र में स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी की निर्देशन में की गयी कार्यवाहीं में अंतराजियय नकबजन गैग के चार चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 22 लाख की सोना चांदी व गहने और चोरी में उपयोग किया गया वाहन को भी खोज लिया है।
गौरतलब हो कि बीते दिसंबर महीने की 21 तारिक को नवनीत शर्मा निवासी इको टाउन फेस 1 मुखनी कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान तोड़कर राधिका ज्वेलर्स में सेध लगयी, जिसमे चोरों ने 20 से 25 किलो व 300 से 400 ग्राम सोनें के गहने व 25 से 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गयें।
तेहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की थी ।
जांच के लिए नैनीताल एसएसपी व एसपी हल्द्वानी ने टीम का गठन किया व आस पास के सभी सीसी टीवी फुटेज खागाले जिसमे एक बुलेरो गाड़ी संदिग्ध रूप से दिखाई दिया जो की यूपी प्रदेश के किसी क्षेत्र का था जिसके आधार पर छानबीन तेज़ हुई और सर्विसलांस व मेनुअल इंटालिजेंस के मदद से 4 जनवरी की सुबह नेपाल बॉर्डर बनबसा चम्पावत से गिराफ्तार कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंत खत्री (नेपाल निवासी), तनवीर अहमद (मुंबई), इमरान शेख (झारखंड) और गैंग लीडर मकसूद शेख (झारखंड) शामिल हैं। पूछताछ में मकसूद शेख ने रांची और सूरत में भी चोरी के मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 54 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत करीब 6.5 लाख रुपये), 7.245 किलो चांदी (कीमत करीब 15.5 लाख रुपये) और चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है।
इस सफल खुलासे पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी पुलिस टीम को 2,500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
