नैनीताल: बैल पड़ाव क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति की पीड़ा उस समय छलक गयी जब उन्होंने जन की सरकार जन के द्वार जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के सामने अपनी आपबीती रखी। बुजुर्ग माता पिता ने बताया कि जिस बेटे को उन्होंने जीवन भर अपने सीने से लगा कर पला पोसा उसी ने आज उन्हे बेसहारा छोड़ दिया।
बैलपड़ाव निवासी कुसुम देवी और मोहन राम की आंखों में आंसू और चेहरे पर बेबसी और सिसकती आवाज़ में जिला अधिकारी को बताया कि करीब 14 साल पहले उनके आर्मी से रिटायर्ट बेटे ने भरोसे में लेकर नहर किनारे पर स्थित उनकी जमीन और घर बेच दिया। बेटे ने खुद का हिस्सा भी बेच डाला और इसके बाद हल्द्वानी दामवाड़ूंगा में जाकर बस गया और माँ बाप को भटकने के लिए छोड़ गया ।
और आज भी वे दर दर भटक रहे है।
बूढ़े माता पिता कहना है कि 80 वर्ष से ज्यादा की हो चुकी हैं और उनके पास आज न तो सिर छुपाने को के लिए छत है और ना ही सहारा देने वाला कोई अपना। गांव वालों की दया से जैसे तैसे उनका गुजारा हो रहा है।
बुजुर्ग माता-पिता के इतना कहने के बाद वहां मौजूद लोगो की आँखे भी भर आयी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कालाढूंगी को निर्देश दिए हैं कि बुजुर्ग दंपती को उनका हक दिलाने के लिए अति शीग्र कार्रवाई की जाए।
बेटे की शिकायत लेकर माता-पिता पहुंचे हैं, उसका नंबर लेकर मामले में बुजुर्ग दंपती को न्याय दिलाया जाए।-ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी
