
चीन के खतरनाक वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में HMPV के दो केस मिले हैं। इन दोनों मामलों का पता भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने पता लगाया है। जिसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।
दरअसल, बेंगलुरु में आठ महीने के बच्चे और तीन महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि तीन महीने की बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज अभी जारी है। दोनों को बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ICMR ने कहा है कि हालात पर केंद्र सरकार की नजर है।
बता दे कि चीन में HMPV वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। जिसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चीन के कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।
चीन के कई क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ गई है। चीन में एक बार फिर से मास्क वाला दौर लौट आया है। हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है। बुजुर्गों और बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। अस्पतालों के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई हैं। चाइल्ड वॉर्ड में सबसे ज्यादा मरीज हैं।
चीन के हालात पर भारत की नजर है।भारत सरकार भी इस वायरस को लेकर अलर्ट हो गई है। सरकार ने HMPV को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। सरकार ने सांस संबंधी लक्षणों और इन्फ्लूएंजा के मामलों की बारीकी से निगरानी के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा कि MPV मामलों की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़ाई जाएगी ICMR पूरे साल HMPV वायरस के रुझानों की निगरानी करेगी।
भारत सरकार ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को निगरानी रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी ताजा अपडेट साझा करने के लिए कहा है। सरकार का कहना है कि वह सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह लक्षण :-
– कोराना जैसे लक्षण
– तेज बुखार और खांसी
– सांस लेने में परेशानी
– फेफड़ों में संक्रमणनाक बंद होना
https://x.com/ANI/status/1876147969378132226?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1876147969378132226%7Ctwgr%5E5239ed8008550d7b3008483fa8abcf53b6daeab8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F