
नैनीताल:पुस्तक विमोचन समारोह 2025 का आयोजन 6 अप्रैल को आगरा के मेहर पश्चिम पुरी में किया जाएगा, जिसमें दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पुस्तकों भारत की प्रमुख दरगाहों का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन और मध्यकालीन भारत: एक ऐतिहासिक अध्ययन (1206 ई. से 1707 ई. तक) का विमोचन किया जाएगा। इन पुस्तकों के लेखक यतेन्द्र सिंह और संपादक डॉ. महावीर सिंह हैं, जो आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष हैं। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. पी. अशोक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम में नैनीताल की जानी-मानी लेखिका और कवियित्री काजल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। काजल चौधरी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से इतिहास विषय में परास्नातक हैं और इतिहास से जुड़े अनेक विषयों पर व्यक्तिगत शोध और लेखन करती रही हैं। वे ऐतिहासिक विषयों पर तथ्यात्मक और शोधपरक लेख लगातार प्रकाशित करती हैं।
इस विमोचन कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि और विद्वान भी सम्मिलित होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और आगरा छावनी से विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, आगरा विश्वविद्यालय के इतिहास और संस्कृति विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा, वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. बी.डी. शुक्ला, प्रो. हेमा पाठक, प्रो. निशा राठौड़, चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. मीना कुमारी, समाजशास्त्र संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह सहित कई नामचीन विद्वान, लेखक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह, भारत सरकार के पूर्व राज्य समन्वयक उपेंद्र सिंह और दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मनोज कुमार चंद्र सहित कई प्रतिष्ठित संपादक और मीडिया प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। समारोह की गरिमा को देखते हुए आयोजन स्थल पर खास तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजक मंडल ने सभी साहित्य प्रेमियों, शोधकर्ताओं और इतिहास में रुचि रखने वालों से इस कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थिति की अपील की है।