भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 23 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के कई जनपदों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की है। विशेषकर पिथौरागढ़ जिले को इस अलर्ट का सर्वाधिक असर झेलना पड़ सकता है।
चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आदेश जारी कर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

