नैनीताल: शहर के जिला अस्पताल बी डी पांडे हॉस्पिटल में आज सुबह तड़के उस समय अफरा तफरी मच गयी जब अस्पताल के निकट मे अचानक आग लग गई, आग इतनी तेज़ी से लगी की उसे काबू में लाने के लिए फायर बिर्गेड को बुलाना पड़ा। दमकाल विभाग की कड़ी मेहनत के बाद आग को किसी तरह से काबू में लाया गया। मगर तब तक गोदाम में रखे समान व आसपास के वाहनों को नुखसान हो चुका था।
जानकारी के अनुसार बी डी पांडे हॉस्पिटल परिसर में आउट हाउस में लाइट की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। इस आग की चपेट में आने से 6 वाहन भी जलकर खाक हो गये, जिसमे से 3 स्कूटी व 3 बाइक थी। सभी वाहन टैक्सी वाहन थे और स्थानीय लोगों की ही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकाल विभाग को दी गयी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत से आग को काबू में किया। अंधेरे कर कारण आग को नियंत्रण करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने बताया की आग लगभग सुबह 4 बजे लगी जिसके बाद समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग को रोक लिया।
लोगों का कहना है की अगर आग को रोका नहीं जाता तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। और हॉस्पिटल को भी बड़ा नुकसान हो सकता था।


