लालकुआं: थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी वीआईपी गेट इलाके में गुरुवार की शाम एक नाबालिग विवाहिता का शव पंखे पर साड़ी से लटका मिला। विवाहिता रिया मजूमदार (उम्र 17 साल) के मायके वालो को सूचना मिलने पर लालकुआं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
वहीं रिया के भाई आयूष मजूमदार ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
पोस्टमार्टम हाउस में विमल विश्वास ने बताया कि रिया उनकी नातिन थी, और वह कालीनगर बुक्सौरा में रह रही थी। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले साल रिया की सोशल मीडिया में लालकुआं के बंगाली कॉलोनी में रहने वाले नृपेंद्र विश्वास से मिली और दोनो की आपस में जान-पहचान हुई। अक्तूबर माह में रिया लालकुआं आई और 24 अक्तूबर 2025 को उसने परिजनों की सहमति के बिना हीं नृपेंद्र से शादी रचा ली थी।
परिजनों का कहना है क इसके बाद रिया अक्सर अपनी मां और भाई आयूष मजूमदार को फोन पर हीं किया करती थी। और कुछ दिन पहले रिया ने अपनी मां को बताया कि उसके घर वाले उससे दहेज़ ना साथ लाने की बात पर उसे खूब खरी खोटी सुनते है।
रिया के भाई आयूष ने बताया कि बहन की जन्मतिथि छह अक्तूबर 2008 है, और शादी के समय वह नाबालिग थी। रिया सबकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की हैं पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।
वहीं मामले में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रिया ने अपने कमरे में जाकर फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के अनुसार गुरुवार करीब साढ़े छह बजे रिया के पति नरपेंद्र ने लोगों को बताया की रिया अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई है। उस वक़्त रिया घर पर अकेली थी, नरपेंद्र की माँ व बहन किसी शादी समारोह मे गयी हुई थी।
रिया का पति नृपेंद्र मजदूरी करता है। लालकुआं कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि रिया के पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हीं स्थिति साफ हो पाएगी
