पंतनगर :पंतनगर के चकफेरी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 18 वर्षीय दुर्गावती, पुत्री हरिकेश यादव ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
बुधवार सुबह करीब छह बजे जब युवती के पिता हरिकेश यादव, जो विवि में ठेके पर सुरक्षा गार्ड हैं, ड्यूटी से घर लौटे तो उन्होंने दुर्गावती को सोया देखा। पिता ने उसे उठाया, जिसके बाद वह गोठ (जहां बकरियां बांधी जाती हैं) में चली गई। कुछ देर तक बाहर न आने पर जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दुर्गावती साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और टुकटुक से विश्वविद्यालय अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में मातम छा गया।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को दुर्गावती ने छठ पूजा बड़े उत्साह से मनाई थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रही थी। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
MORE….
देखे कैसे मित्रता सेवा सुरक्षा की मिसाल बनी उत्तराखंड पुलिस, रात के अंधेरे में गहरी खाई से ज़िंदा निकले 4 युवक-
