हल्द्वानी: शहर के रामपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू-धू कर जलती हुई आग को देखकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
मामला आज सुबह करीब 10 बजे एस के एम स्कूल के निकट की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी इनोवा हाई क्रॉस कार ( वाहन संख्या UK 04 AK 8085) से अचानक से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके तुरंत बाद आग भड़क उठी।
आग लगते देखकर स्थानीय लोगों ने भी आग को काबू करने की कोशिश, लेकिन आग बस से बाहर हो चुकी थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मगर तब तक कार अंदर से पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।
राहत की बात यह थी कि घटना के दौरान कार के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था।
कार के मालिक पहचान गुरप्रीत सिंह कोहली, निवासी गुरु नानकपुरा, कोहली गार्डन, के रूप में हुई है, कार के मालिक ने बताया कि वो हल्द्वानी ने बताया कि वह इलाज के लिए एसकेएम स्कूल के पास गए थे और कार को रामपुर रोड किनारे लगाया था।
लेकिन जब वे वापस आये तो उन्होंने देखा कि उनकी कार भीषण आग की चपेट में आ चुकी है और लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
कार में आग लगने के चलते कुछ समय के लिए एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे थोड़ी देर के लिए घटना स्थल पर भिड़ इखट्टी हो गयी।
जिसे पुलिस ने बाद में भीड़ हटावा कर यातायात को सुचारू कराया।
माना जा रहा की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि असली कारणों की जांच की जा रही है।
