लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर पूजा कर रही एक महिला पर अचानक हमला होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कमला जीना अपने घर में पूजा कर रही थीं, तभी एक अज्ञात युवक छत के रास्ते घर में घुसा और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और शोर मचाने लगीं।
ग्रामीणों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुँचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा हल्द्वानी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


