उत्तराखंड/ पिथौरागढ़: प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से बड़ा हीं हैरान कर देने वाला मामले सामने आया हैं। जहाँ एक डाकिये पर आरोप है कि वह एक स्थानीय युवती को लेकर भाग गया है। युवती के परिजनों द्वारा दी गयी तेहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है।।
जानकारी अनुसार, हरियाणा निवासी युवक गणाईं गंगोली क्षेत्र में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। पिछले दिनों युवती के अचानक गुम हो जाने पर उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसका शक क्षेत्र के पोस्टमेन पर है। पुलिस ने जांच करते हुए। पोस्टमेन के फोन नंबर द्वारा उसकी लोक्शन का पता लगाया जिसके बाद पता चला कि युवक हरियाणा में हीं है।
इधर पुलिस ने बेरीनाग में भी युवक की छानबीन की थी तो सामने आया कि युवक यहाँ पर एक किराये के मकान पर रहता है। और मकान मालिक से पूछताछ में सामने आया कि युवक हरियाणा का है और बेरीनाग में किराये कमरा देने से पहलें मकान मालिक ने उसका सत्यापन नहीं किया था। जिस पर मकान मालिक पर चालानी कार्यवाही की गयी।
