हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता एक बड़े ही नामी स्कूल में पढ़ती है, आरोप है कि डरा धमकाकर कोच ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र के एक नामी स्कूल में कोच छात्र छात्राओं को तीरंदाजी सिखाता है. क्षेत्र की ही एक छात्रा यहां तीरंदाजी सीख रही थी। और उसने आरोप लगाया हैं कि आरोपी ने बीते साल अक्टूबर में छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकियां भी दी। इसी कारण तक छात्रा ने कई महीनों तक किसी से कुछ नहीं बताया।
अब छात्रा ने किसी तरह से हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। बेटी पर बीती सुनकर परिजनों के पैरो तले जमीन हीं खिसक गयी। जिसके बाद पिता ने पीड़िता को साथ ले जाकर कनखल थाने में तहरीर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है, और कनखल क्षेत्र के एक स्कूल में तीरंदाजी सिखाता है. कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत मिलते ही कनखल थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. साथ हीं छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है। मामला शहर के एक बड़े जाने माने स्कूल का है मामले की जांच गहराई से की जा रही है।।
