नैनीताल: शहर के माल रोड में स्थित एक होटल में कर्मचारी की अचानक हुई मौत से हलचल मच गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सत नौली देवीनगर पिथौरागढ़ निवासी प्रकाश राम (54) के रूप में हुई। प्रकाश राम नैनीताल के माल रोड में स्थित एक होटल में गाइड के रूप में कार्यरत था। सोमवार की देर रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। जिस कारण उसे आनन फानन में उसके साथी जिला अस्पताल बीडी पांडे में ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया था।
कोतवाल एस आई यूनुस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, व शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। हलाकि अभी रिपोर्ट का इंतज़ार है। चिकित्सकों के अनुसार अभी तक मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है। लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चल पाएहा।
