नैनीताल: बीते दिसंबर महीने में नैनीताल विंटर कार्निवल देखने आया एक युवक जो अचानक कही लापता हो गया था, जिसके बाद पिता ने थाने में अपने पुत्र रोहन की गुमशुदी की तहरीर लिखाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहन की तलाश शुरु की। तलाशी करते हुए पुलिस को 3 जनवरी 2026 को नैनी झील से रोहन शव मिला था। जो प्रथमदृष्ट्या में हादसा ज्ञात हुआ।
मगर अब इस हादसे में एक बड़ा मोड़ आ गया। मृतक के पिता की याचिका पर कोर्ट ने अब रोहन की मौत को हादसे नहीं बल्कि हत्या घोषित कर दिया है।
पिता ने आरोप लगया है कि घटना की रात रोहन के दोस्त उसे जबरन उसको अपने साथ ले गये थे। जब पुलिस ने रोहन के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने इस बात से साफ मना किया। मगर जांच में सामने आया कि रोहन हादसे से पहले अपने दोस्तों के साथ ठंडी सड़क पर घूम रहा था।
कोर्ट के आदेशो के बाद रोहन के दोस्त सिद्दार्थ मोनू रितिका कृतिका और विदुषी शर्मा समेत नामजाद लोगो व चार अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौत से जुड़े साक्ष्य जुटाये जा रहे है
