नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घूमने आयी युवती पर्यटक से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहाँ पर युवती को अज्ञात टैक्सी चालक ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से टैक्सी में बैठाया और बीच रास्ते बल्दियाखन के समीप उस से छेड़खानी करने लगा और उस से मारपीट भी की व उसका समान लेकर टैक्सी चालक मौके पर फरार हो गया है।
घटना गुरूवार रात की है जब एक युवती पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आयी थी और वह रात 10 बजे हल्द्वनी बस स्टेशन पहुंची और काठगोदाम जंक्शन तक ऑटो से आयी जिसके बाद वह ऑटो वाले के कहने पर नैनीताल के लिए एक टैक्सी वाहन (वेगनार कार) में बैठी गयी।
चालक ने रात 1:30 मिनट में वाहन पटवाडागर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया और गाड़ी रोककर युवती का फोन लूटकर उस से छेड़छाड़ मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागी और मदद के लिए चिल्लाने लगी तो वाहन चालक उसका बैग फोन व अन्य समान लेकर फरार हो गया।
अनजान जगह में इस घटना से घबराई हुई सारी रात सड़क पर बने कलमत पर रही।सुबह होने पर युवती जंगल से निकल कर बल्दियाखान तक आ पहुंची, जहाँ पर एक ग्रामीण ने युवती की मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की, व मामले की जानकारी परिजनों कों दी।
युवती द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश करना शुरु किया व युवती का मेडिकल करवाया गया।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गठित टीम ने इस शर्मनाक हरकत करने वाले युवक को मात्र 10 घंटे में भवाली के पाएंस क्षेत्र से गिराफ्तार कर लिया गया है। गिराफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। व घटना में उपयोग हुआ वाहन UK04 TB 5500 को भी सीज कर लिया गया है ।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का सख्त निर्देश की आपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा।
