नैनीताल: नैनीताल जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह कैदी smack बेचना के आरोप में जेल में निरुद्ध था और उसके खिलाफ हल्द्वानी थाने में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी विपिन गुप्ता (32) पुत्र मुशीलाल गुप्ता की हालत बिगड़ने पर देर रात करीब सवा बजे जेल स्टाफ उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन आपातकालीन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रिजवान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार कैदी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही सुबह मल्लीताल के कोतवाल हेम पंत भी अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। तसलीमाबाद नैनीताल की पूजा शर्मा व मल्लीताल कोतवाली के एसआई दीपक सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान एसडीएम व नायब तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के सीने व कान के पास चोट के निशान पाए गए और शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया।
जानकारी के अनुसार मृतक विपिन गुप्ता मूल रूप से हल्द्वानी का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है। घटना के बाद जेल प्रशासन व पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।
