उत्तराखंड पुलिस विभाग में सात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है।
तबादला सूची
-
अमित कुमार – जनपद चमोली से स्थानांतरित होकर अब जनपद नैनीताल में तैनात।
-
अंकुश मिश्रा – एसटीएफ देहरादून से स्थानांतरित होकर अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखंड भेजे गए।
-
आशीष भारद्वाज – पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित होकर आईआरबी-द्वितीय, देहरादून में नियुक्त।
-
संदीप नेगी – जनपद देहरादून से हटाकर अब देहरादून पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी।
-
परवेज अली – आईआरबी-प्रथम, रामनगर (नैनीताल) से हटाकर एसटीएफ (एएनटीएफ), देहरादून में तैनात।
-
त्रिवेन्द्र सिंह राणा – जनपद पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर अब जनपद चमोली में नियुक्त।
-
पूर्णिमा गर्ग – आईआरबी-द्वितीय, देहरादून से हटाकर अब जनपद देहरादून में नई जिम्मेदारी।
