नैनीताल: अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड हाई कोर्ट (इकाई) नैनीताल द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में दिनांक 2 अक्टूबर को एक दिवसीय निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नैनीताल में गुरुद्वारा के समीप डीएसए फील्ड में आयोजित होगा। इस अवसर पर हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं द्वारा न्याय से संबंधित सभी कानूनी सलाह और जानकारी नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर का लाभ नैनीताल नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए सभी नागरिक उठा सकेंगे।
शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जानकी सूर्य जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में न्याय परामर्श केंद्र के प्रमुख अधिवक्ता विश्वकेतु वैद्य, परामर्श केंद्र के सदस्य ममता आर्य, सुजाता चंद, रचित तिवारी, कमलेश बदलाकोटी, पवन सनवाल, तथा सीनियर अधिवक्ता अजय सिंह बिष्ट, सीमा साह, राजेश शर्मा और गणेश दत्त कांडपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र डोभाल, कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह अधिकारी, महामंत्री अनिल जोशी और अन्य पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी।
