नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को प्रेस सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली के हस्ताक्षर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया, जिसमें अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू घोषित की गई।
एसोसिएशन ने बताया कि अधिवक्ता शिवांशु जोशी को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके समर्पण, उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को देखते हुए दी गई है। संस्था को विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उप सचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
