देहरादून:: बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले के विरोध में शिक्षा विभाग के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी संगठन ने दो दिन का कार्य बाहिस्कार का ऐलान किया है। इसी घटना क्रम में सीएम धामी ने अधिकारी शिक्षक कर्मचारी के मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर उनकी मांग सुनी।
मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यलयों और कार्य स्थलों पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये है कि जल्द से जल्फ इस पर SOP बनायीं जाये। साथ में उन्होंने डी जी पी को भी आदेश जारी कर कहा कि सभी सरकारी दफ़्तरो में सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता किये जाए। और इस प्रकार की घटनाओ पर अति शीर्घ कार्यवाही की जाएँ।
कर्मचारी नेताओं ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निर्देशालय में हुई मारपीट की घटना के साथ साथ अन्य घटनाओं का जिक्र किया जो की अभी हाल के दिनों में हीं घटित हुई है।
मुख्यमंत्री ने उन्हे भरोसा दिलाया कि सरकार क्रमिकों के मन सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह संवेदनशील है , इसके साथ ही एसएसपी देहरादून को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये हैँ।
