मौसम विभाग, देहरादून ने 3 सितंबर 2025 को नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इससे भूस्खलन और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसी वजह से नैनीताल जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक), समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश स्पष्ट करता है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 3 सितंबर 2025 (बुधवार) को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

