अल्मोड़ा: जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक वाहन के भीतर दो अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पंजीकृत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा वाहन में संदिग्ध हालत में पड़े शवो को देखकर तत्काल पुलिस को बताया गया।
घटना की जानकारी मिलते हीं भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने जानकारी दी ,कि भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप ( वाहन संख्या:- UP20CT0048) दोपहर से वहीं खड़ी थी,
ग्रामीणों ने शाम को तक़रीबन 6:30 बजे पिकाअप के पास जाकर देखा तो अंदर दो व्यक्ति बेहोशी की स्तिथि में पड़े थे। पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से दोनो को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस को जांच के दौरान पिकअप के केबिन से दो कट्टे गेहूं भी प्राप्त हुए हैं। साथ हीं दोनों मृतकों की जेब से करीब ₹52 हजार भी नकद मिले हैं।
जांच में मिले पहचान पत्र में नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन, निवासी थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद दर्ज है। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 साल के आसपास बताई जा रही है। व पिकअप बिजनौर (उत्तर प्रदेश ) के किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
