
नैनीताल (मेहरागांव)। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अम्बा दत्त आर्या अपने चुनाव चिन्ह उगता सूरज के साथ विकास की नई किरण लेकर लगातार आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। आज उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने नैना गांव ,सौलिया, कूंड, बल्दियाखान,गोरियलधार और आरुखान गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास के प्रतीक उगते सूरज को अपना समर्थन दें।
इस दौरान अम्बा दत्त आर्या ने बेलुवाखान के तोक क्षेत्र कून, सोलिया और खुरपाताल गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं न सिर्फ सुनीं बल्कि मौके पर जाकर समस्याओं को देखा और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। आर्या ने कहा कि अगर जनता ने साथ दिया तो जिले की हर पंचायत में नियमित बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और सुलझाया जाएगा।
उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और चुनाव संयोजक पान सिंह खनी, क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष इंद्रा मेहरा, जीवन सिंह मेहरा, हर्षिता मेहरा, बूथ अध्यक्ष हरिश सिंह गड़िया, राजन सिंह राठौर, भूपाल सिंह रावत, सुंदर सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ग्रामीण मौजूद रहे।