
नैनीताल। जिला पंचायत सदस्य एवं उगते सूरज चुनाव चिन्ह से प्रत्याशी अम्बा दत्त आर्या विकास की नई किरण के साथ लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। रविवार को उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भूमियाधार क्षेत्र के गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से संपर्क कर उगते सूरज के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिल रहे भारी समर्थन को लेकर अम्बा दत्त आर्या ने आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे जनभावनाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे केवल चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि जनता की सेवा को अपना धर्म मानते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हर समस्या का समाधान कराने का पक्का भरोसा दिलाया।
अम्बा दत्त आर्या ने यह भी घोषणा की कि चुनाव जीतने के बाद जिले की हर पंचायत में बैठक आयोजित की जाएगी, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनी जाएंगी और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा, जनता की सेवा ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी नितिन राणा, चुनाव संयोजक पान सिंह खनी, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना जी, वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।