
Oplus_131072
अंबानी परिवार के दोनों बेटे अनंत और आकाश अंबानी शनिवार को उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों अलग अलग चार्टर्ड प्लेन से देहरादून आए। यहां से उन्हें सख्त सुरक्षा के बीच सीधे ऋषिकेश के ताज होटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब कुछ ही देर में दोनों वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।
जानकारी के मुताबिक अनंत अंबानी सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने निजी विमान से जौलीग्रांट पहुंचे थे। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटा एयरपोर्ट पर ही बिताया। इसके बाद वह बाहर निकले और सीधे ऋषिकेश की तरफ रवाना हो गए।
इसी दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे आकाश अंबानी भी चार्टर्ड विमान से देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। दोनों भाइयों के दौरे को लेकर किसी को भी पहले से कोई जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक उनकी यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।