नैनीताल । छात्रनेताओं ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। छात्र संघ चुनाव ना होने से छात्र नेताओं में भारी आक्रोश है।
बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों में इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए है। छात्रों का कहना है कि उनके हितों को लेकर सरकार व विपक्षी पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया और अब वह निकाय चुनाव के बहिष्कार के लिए उतरेंगे। मालूम हो कि इस वर्ष कुमाऊं विवि ने परिसरों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए । जिसको लेकर छात्रों के कई विरोध प्रदर्शन भी किया। बावजूद इसके भी चुनाव को लेकर सरकार या कुमाऊं विवि की ओर से कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है। वहीं
बुधवार को मल्लीताल में छात्रने ताओं ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। मामले में छात्रनेता आशीष कबडवाल ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर छात्रों ने लंबा संघर्ष किया। धरना प्रदर्शन किया यहां तक कि अल्मोड़ा में एक छात्र ने खुद को आग तक लगा ली। लगातार कुमाऊं विवि से शासन स्तर तक छात्र चुनाव की मांग की लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया । छात्रों के संघर्ष में विपक्षी दल ने भी कहीं सहयोग नहीं किया। जिस कारण इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी कर रहे तमाम छात्र निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बहिष्कार करने वालों में करन सती, अभिषेक कुमार, विशाल बिष्ट तथा आयुष सिंह तथा पंकज समेत अन्य छात्र शामिल रहे।
