नैनीताल: जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के ग्राम पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराए जाएंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र 14 नवंबर तक दाखिल किए जाएंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक भी आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 20 नवंबर 2025 (गुरुवार) को होगा, जबकि मतगणना 22 नवंबर 2025 को की जाएगी।
जनपद के आठ विकासखंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 2268 रिक्त पदों पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है। विकासखंडवार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है —
हल्द्वानी: 230
ओखलकांडा: 419
रामनगर: 201
बेतालघाट: 343
रामगढ़: 360
कोटाबाग: 204
भीमताल: 265
धारी: 246
प्रशासन ने सभी विकासखंडों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्री और कार्मिक तैनाती की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
