राशन कार्ड ई-केवाईसी
नैनीताल: जिले के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दिया है।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। यह प्रक्रिया जिले की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में उपलब्ध है।
खाद्य अधिकारी बिष्ट ने नैनीताल जिले के सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 से पहले अपने नजदीकी राशन डीलर की दुकान पर जाकर अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अवश्य करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की खाद्यान्न आपूर्ति में बाधा न आए।
