हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्म नगरी से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की चीख पुकार से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। मगर इसी दौरान आरोपी मौका पाकर भाग निकला जिसे जिआरपी और पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी यूपी गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट व अन्य सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।।
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के द्वारा दी गयी जानकारी मुताबिक मध्य प्रदेश में रहने वाला एक एक परिवार तीर्थ यात्रा के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था. उनके साथ उनकी साढ़े चार साल की बेटी भी थी। इसी दौरान ब बच्ची ने शौचालय जाना था तो पिता ने बच्ची को शौचलाय ले गये। शौचालय के पास पहले से ही एक युवक मौजूद था, जैसी ही बच्ची शौचालय के अंदर गई तभी वहां पर मौजूद युवक ने शौचालय का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया.
आरोपी युवक ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची भी युवक की हरकतों से डरकर चीखने चिल्लाने लगी. बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था. और लोगो ने तत्काल दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाज़ा खोलने पर देखा कि शौचालय मे एक युवक ने बच्ची को पकड़ा है। लोगों ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन आरोपी मौके पाकर फरार हो गया.
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी और सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हरिद्वार जीआरपी थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में टीम ने तत्काल बिना देरी किए स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों को बंद कर दिया। और मात्र कुछ ही घंटों में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन परिसर से ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान निवासी सिंगेरा रसमल्ला, थाना मरदाहा, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
