नैनीताल: महामहिम पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 27 और 28 अक्टूबर 2025 को उनके कार्यक्रम के चलते कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगा।
27 अक्टूबर 2025 का ट्रैफिक प्लान:
सुबह 11 बजे से फ्लीट के गुजरने तक वीवीआईपी रूट पर सभी भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
वीवीआईपी फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर बढ़ने पर हल्द्वानी से लालकुआं आने वाले वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले रोका जाएगा।
लालकुआं पार करने के बाद गोलापार से आने वाले वाहनों को तीनपानी ओवरब्रिज से पहले रोका जाएगा।
हल्द्वानी से ज्योलीकोट-नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल तिराहे से भीमताल मार्ग पर भेजा जाएगा।
फ्लीट के आगे बढ़ने पर तीनपानी, गोलापुल, खेड़ा चौकी, इंदिरानगर कट और कुवरपुर कट जैसे स्थानों पर भी ट्रैफिक रोका जाएगा।
नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।
भीमताल-भवाली-नैनीताल क्षेत्र:
वीवीआईपी के ज्योलीकोट से भवाली और कैंचीधाम आगमन के दौरान पूरा क्षेत्र जीरो जोन घोषित रहेगा।
कैंचीधाम पहुंचने पर नैनीताल से भवाली आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।
स्थानीय वाहनों को 15 मिनट के लिए आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
फ्लीट के गुजरने के 15 मिनट पूर्व फिर से जीरो जोन लागू किया जाएगा।
फ्लीट के पास करने पर भवाली, भीमताल, रामगढ़, अल्मोड़ा आदि रूट सामान्य कर दिए जाएंगे।
28 अक्टूबर 2025 का ट्रैफिक प्लान:
राजभवन नैनीताल से द्वाराहाट के लिए फ्लीट रवाना होने पर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन वाया भीमताल मार्ग से भेजे जाएंगे।
ज्योलीकोट से भवाली की ओर जाने वाले वाहनों को भूमियाधार में रोका जाएगा।
अल्मोड़ा और रानीखेत से आने वाले वाहन रामगढ़ मार्ग से डायवर्ट होंगे।
वीवीआईपी के नैनीताल पास होने पर भवाली और कैंचीधाम क्षेत्र में जीरो जोन लागू किया जाएगा।
29 अक्टूबर 2025:
वीवीआईपी के जनपद सीमा में प्रवेश करने पर पूर्ववत ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा और डायवर्जन/जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी।
