हल्द्वानी में जल्द ही देहरादून की तरह ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान कैमरों के माध्यम से काटा जाएगा, और वाहन स्वामी को मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी।
कैसे होगा चालान?
- सिग्नल क्रॉस करने, हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने पर कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन कर चालान काट देंगे।
- चालान की जानकारी वाहन स्वामी को मोबाइल मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।
- दिए गए लिंक पर क्लिक कर लोग ऑनलाइन चालान भर सकेंगे।
इस योजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी 6 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे हैं, मार्च के अंत तक इनकी संख्या बढ़ाकर 14 कर दी जाएगी। साथ ही, तीन दर्जन से ज्यादा साधारण सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

जहां और लगेंगे कैमरे
कैंचीधाम के रास्ते ,टीपीनगर आउटर मुखानी चौराहा से कालाढूंगी रोड गौलापार बाईपास
किन नियमों पर कटेगा चालान?
सीट बेल्ट न पहनना हेलमेट न लगाना रेड सिग्नल तोड़ना दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नाबालिग द्वारा वाहन चलाना रैश ड्राइविं शराब पीकर वाहन चलाना स्पीड लिमिट का उल्लंघन नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना
उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) को इस ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए तहसील भवन के पास एक बहुउद्देश्यीय भवन बनाया जा रहा है, जिसमें 17 मुख्य ट्रैफिक जंक्शनों से जुड़े कैमरों को नियंत्रित किया जाएगा।
इस सिस्टम के लागू होने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा और चालान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक हो जाएगी।
