नैनीताल। ज़िले के भीमताल क्षेत्र में एक नेपाली मूल की महिला ने पारिवारिक तनाव के चलते झील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से महिला की जान बच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह महिला पिछले कुछ दिनों से घर से लापता थी। परिजनों ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है और उसकी खोज के लिए परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे।
आज जब वह घर लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला भावनात्मक रूप से व्यथित हो गई और झील में कूदने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए महिला को झील से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुँची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रतीत होता है और इसकी जांच की जा र⌉ही है।
