नैनीताल: जिले के भीमताल क्षेत्र में गाजियाबाद से आये 26 पर्यटक छात्रों से भरी हुई एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिर गयी।
मिली जानकारी के अनुसार भीमताल के बोहराकूंन गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग जो एक प्रकार का एक्सटेंशन था, उसी में एक दिल्ली एनसीआर से आया एक टैम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर जा गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर बचाव अभियान चालाया जा रहा है।
टैम्पो ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिरने के बाद एक स्थान में जाकर अटक गई। जिस से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बताया जा रहा कि टैम्पो ट्रैवलर बस बड़ी ही दुर्गम स्थान मे जाकर अटका था, रेस्क्यू के दौरान पुलिस ग्रामीणों और रहाँगीरों ने एक दूसरे का हाथ थामकर चैन बनायीं गयी व जहा तक संभव हो सका वहां से लम्बी लम्बी रस्सियों के सहारे से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकला गया।
हादसे में पांच गंभीर घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से भीमताल के नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया है।
इस टेंपो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थें। टेम्पों ट्रैवेलर तक़रीबन 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी । पुलिस और स्थानिया लोगों ने रैस्क्यू किया। जिसमे 5 छात्रों को गंभीर चौटे आयी है। बस में सवार यात्रियों जो छात्रों का दल था यह सभी गाजियाबाद के बताये जा रहे है। फिलहाल इस हादसे में कोई बड़ी जानहानि की सूचना नहीं है।
