हल्द्वानी/नैनीताल: उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार कार्रवाई मोड में है। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹2.25 लाख आंकी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, एसओ काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई थी।
टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड (राजू सर्विस सेंटर के पास) चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से कुल 1133 ग्राम चरस बरामद हुई —
सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू (निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा) के पास से 607 ग्राम
कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम (निवासी छोटा कैलाश, भीमताल) के पास से 526 ग्राम
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹1500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
बरामदगी: 1133 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम: उ.नि. रबिन्द्र राणा, का. योगेश कुमार, का. भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी), का. सन्तोष बिष्ट (एसओजी)
अंत में, नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपका सहयोग ही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बना सकता है।
