रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में नशे के कारोबार को ख़त्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
एसएसपी मीणाकान्त मिश्रा के आदेशों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली काशीपुर पुलिस एस ओजी काशीपुर व फ़ूड सेफ्टी एंड एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने ट्रांसपोर्ट के सहारे मंगाई गयी नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप को पकड़ा है। इन सभी बरामद किये गये इंजेक्शन की कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा हो सकती हैं।
15 दिसंबर को पुलिस के मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ये कार्यवाही की गई हैं।
कार्यवाही के दौरान चेकिंग करते हुए एक ट्रांसपोर्ट में रखी कुछ अनजान पेटियों की तलाशी ली गई,
जिस से ये इंजेक्शन जो की नशे के थे इन्हे पकड़ा गया।
