नैनीताल: सैर सपाटे के लिए नैनीताल आए पौड़ी जिले के सटपुतली निवासी युवक की होटल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलते हीं ताल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच कर रही है। घटना की सूचना परिजनों कों दे दी गयी है।
मृतक की पहचान सुमित सिंह( 20 ) के रूप में हुई हैँ। बताया जा रहा वह अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था और एक होटल में ठहरा था। शनिवार की देर रात उसकी एकाएक तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया था। घबराई युवती ने स्टाफ की मदद से युवक को अस्पताल उपचार के लिए ले गयी। जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि युवक ने कमरे में कोई दवा खाई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। और जब कमरे की तलाशि ली गयी तो एक सिरप की बोतल बरामद हुई जिसे अभी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
महिला मित्र ने बताया की युवक और वह नैनीताल घूमने आये थे और अचानक युवक की तबीयत खराब होने लगी उसने तुरंत ही होटल कर्मियों और सूचना दी।
सूचना पाकर युवक और युवती के परिजन नैनीताल पहुंच गये। युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत का कारण पता चल पाएगा।
