भावली- कैंची धाम हादसा
नैनीताल: जिले के भवली – कैंची धाम मार्ग पर पर्यटको की स्कार्पिओ- N मॉडल की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।
बताया जा रहा है कि कार रोड के पेराफिट्स को तोड़कर खाई में जा गिरी हैं। इस हादसे में दो महिलाओं व एक किशोरी की मौत की खबर है, वही वाहन में 8 लोगों की सवार होने की सूचना हैँ। हादसा सुबह साढ़े नौ बजे हुआ हैं, जब वाहन पहाड़ो की ओर जा रहा था।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने जानकारी दी कि इस हादसे में ऋषि पटेल (7 वर्ष ) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20 वर्ष) पुत्री भूपराम, अक्षय (20 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25 वर्ष) पत्नी करन निवासी, करन (25 वर्ष ) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35 वर्ष ) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56 वर्ष) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26 वर्ष) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24 वर्ष) पुत्री जयपाल सिंह को सीएचसी सेंटर ले जया गया।
नजदीकी सीएचसी सेंटर के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। और पांचों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
