हल्द्वानी: शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके में पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी मुताबिक सुबह नौ बजे लोगों ने अस्पताल के पास में कड़ी एक गाडी के अंदर युवक मृत अवस्था में मिला है। घटना की सूचना मिलते हीं सीाओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार लॉक होने के कारण दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला
फिलहाल अब तक मृतक की पहचान बरेली रोड, मंडी निवासी और शहर में प्रसिद्ध घूंघट बैंकट हॉल के मालिक अरुण के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्ट्या में मौत का कारण दम घुटना सामने आ रहा है। मना जा रहा कि कार पुरी तरह से बंद होने और एसी चलने से कॉर्बन मोनो ऑक्ससीड की मात्रा बढ़ गयी होगी जिस कारण ऑक्सीजन ना मिलने से मौत हो गयी। मगर पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही।
वहीं सीएम के दौरे से पहले इस तरह एक युवक की डेड बॉडी मिलने से भी शहर में हड़कंप मचा हैं।
